टूट कर तो ये दिल देखो तुम्हारा भी ना हो सका
किस काम का बचा ये दिल अब हमारा भी ना हो सका
हिदायत दी थी हर दफ़ा इसे हमने
इसके बावजूद वो इश्क़ इसे गँवारा ना हो सका
दफ़ना कर आया इस बेजान से दिल को फिर से सीने में
जो इलाज इस दिल का फिर दोबारा ना हो सका
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X