एक डॉन ऐसा जिससे खुद
दाऊद भी घबराता
पास में आता देख उसे वो
बचाओ-बचाओ चिल्लाता
उसके नाम से डी कंपनी में
सन्नाटा छा जाता
दाऊद जैसा डॉन भी उसका
कुछ भी न कर पाता
नेता डरते उससे मंत्री भी
उससे घबराता
पुलिस महकमा चाह के
उसका कुछ भी न कर पाता
कभी वो धमकी देकर
कभी वो चुपके से आ जाता
शहर गांव में घूम-घूम कर
वो अपनी धौंस जमाता
डॉक्टर एडवोकेट मास्टर
भी उससे घबराता
वो सबका बेताज बादशाह
सबपर वो राज चलता
मीडियाकर्मी देख उसे अपनी
पहचान छुपाता
पूछे जाने पर वो खुद को
असहाय मनुष्य बतलाता
उसके डर से "जज" भी
अपना फैसला गलत सुनाता
गवाह तो डरके मारे वहां से
भाग खड़ा हो जाता
खौफ है जिसका दुनियाँ में
गिरीश का मित्र कहा वो जाता
भारत देश में वो मच्छर के नाम से जाना जाता
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X