चंदा चोरी पर मैं कुछ नही लिखना चाहता
बेइमानखोरी पर मैं कुछ नही लिखना चाहता
इतनी सी बात पर बवाल हो सकता है
आखिर सवाल मुझसे से भी हो सकता है
चंदा चोरी पर लिखने वाले तुम होते हो कौन?
जेल में डाल दिए जाओगे या रहो फिर मोन
कालनेमियों ने मंदिर को बेहाल बना रखा है
मायापति को भी इन्होंने कंगाल बना रखा है
कह दो की यह तो केस ही झूठा है
चन्दा तो किसी और ने ही लुटा है
-दुर्गाशंकर गुर्जर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X