आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा भारत महान

                
                                                         
                            भारत, मेरा भारत महान।
                                                                 
                            
भारत, मेरा भारत महान।।

एक ओर हिमालय सा प्रहरी,
तिहूँ ओर जलधि घेरे अपार,
गंगा यमुना का शुभ्र नीर,
पावन करता, जिसके विकार।

सूरज सबसे पहले आकर,
नित करता है, जिसको प्रणाम।।
भारत, मेरा भारत महान।।

है सस्य- श्यामला यह धरणी,
जननी है, यही सपूतों की,
हर धर्म, यहीं बसता सहर्ष,
खुदतीं हैं, कब्र कपूतों की।

हम एक-धर्म, हम एक-राष्ट्र
हम नव-भारत के नौजवान।।
भारत, मेरा भारत महान।।

हम शिबी- दधीचि के हैं वंशज,
हम सत्य-अहिंसा अनुयाई,
रिपू-दल पर यम बन टूट पड़े,
जब-जब आया कोई अन्यायी।

हम शांति-दूत कहता जाता,
लहराता भारत का निशान।।
भारत, मेरा भारत महान।।

एक सत्य अस्त्र, एक मित्र-भाव,
छल-बल लालच है अनदेखा,
मित्रों पर प्राण लुटाना ही,
हमने पुरखों से है सीखा।

जर्जर इतिहास के पन्ने भी,
दे जाएंगे इसका प्रमाण।।
भारत, मेरा भारत महान।।

भारत है, प्रतिभा का सागर,
मेहनतकस सब रहिवासी हैं,
हम जग-नेता भी बन जाते,
पर अपनी भूल जरा सी है।

संतति-नियमन हो मूल-मंत्र,
यदि पाना है गौरवी मान।।
भारत, मेरा भारत महान।।
भारत, मेरा भारत महान।।
-रवींद्र 'गुंजन'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर