आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दर्द तब होता है जब इंसान ही इंसान को उजाड़ जाता है।

                
                                                         
                            "खामोश समाज और उजड़ती बस्तियाँ"
                                                                 
                            
आँधियों के डर से सारी कश्तियाँ किनारे लग गईं,
तूफ़ान उठा ऐसा कि सारी बस्तियाँ ही उजड़ गईं।
एक के अहंकार में कितनी आवाज़ें दब गईं,
डर के साये में जाने कितनी खुशियाँ बिखर गईं।
अब सच कहने से पहले लोग अंजाम सोचते हैं,
अपने ही घरों में लोग अपनी आवाज़ खोजते हैं।
तमाशबीनों की भीड़ है, मगर हमदर्दी कहीं नहीं,
सबको फ़िक्र अपनी है, किसी को किसी की नहीं।
किसी की चीख़ दीवारों से टकराकर लौट जाती है,
किसी की बेबसी हर रोज़ नया दर्द दे जाती है।
सच बोलने वालों को ही कटघरे में खड़ा किया जाता है,
और ख़ामोश रहने वालों का समाज तमाशा देखता जाता है।
याद रखना, ख़ामोशी भी ज़ुल्म को ताक़त देती है,
जब समाज डरकर चुप रहता है, तब बस्तियाँ उजड़ती हैं।
घर ईंटों से नहीं, विश्वास से आबाद होते हैं,
जहाँ डर का राज हो, वहाँ रिश्ते बर्बाद होते हैं।
नफ़रत की आग में कोई एक घर नहीं जलता,
इसकी लपटों से पूरा समाज है झुलसता।
बस्तियाँ फिर बस सकती हैं, मकान फिर बन सकते हैं,
मगर टूटे हुए विश्वास के रिश्ते कहाँ जुड़ पाते हैं?
तूफ़ान से उजड़ना तो फिर भी समझ आता है,
दर्द तब होता है जब इंसान ही इंसान को उजाड़ जाता है।
- प्रदीप बाबू
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर