क्यों भौरे फूल पर मंडराते हैं?
क्यों परवाने शमा में जल जाते हैं?
क्यों पानी नीचान की तरफ दौड़ता है?
क्यों दीवाने इश्क में फना हो जाते हैं?
कुछ नहीं होता दिखाने के लिए
कुछ नहीं होता समझाने के लिए
दो जज़्बातों का दो दिलों का,
दो चाहतों का दो आत्माओं का
ये आकर्षण तोड़ देता है सारे बंधन
सब लगने लगता है झूठ
एक छलावा, नीरस और निरर्थक
डूब जाना चाहता है उसी में
मिट जाना चाहता है जलकर
फना में पहुंचकर
तृप्ति को पाना चाहता है
जैसे उसके लिए मिट जाना ही
नवजीवन है
मिल जाना ही समृद्धि हो.
-अर्ज़िनबी युसुफ शेख
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X