मैंने
पूछा था—
क्यों छीन लिया गया
मुझसे मेरा आकाश?
उत्तर मिला—
यह राष्ट्र की सुरक्षा का प्रश्न है।
मैंने फिर पूछा—
क्यों नहीं बची
मेरे खेत की हरियाली?
उत्तर आया—
विकास के लिए बलिदान ज़रूरी है।
मैंने कहा—
क्या मैं सिर्फ़ आँकड़ा हूँ?
वे हँस दिए—
तुम नागरिक हो।
और
मैं पूछता रह गया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X