आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बारिश तुम बरसना

                
                                                         
                            बारिश तुम बरसना
                                                                 
                            

बारिश तुम बरसना, तरसती हैं जड़ें, तरसती है धरती
तुम सड़कों की चिंता मत करना
वे तो भरेंगी घुटने तक, किसानों की नहीं है गलती
तुम बरसना कि कुछ बचे हुए कुएं भर जायें
नदियाँ तो रह नहीं गईं, तालाब पर इमारतें बन गईं।
तुम बरसना कि कुछ पेड़ों को जल मिले
जंगल तो रहे नहीं, और खेत भी हाईवे बन गए।
तुम बरसना कि कुछ नदिया बहने लगे
नलों में जल तो बह नहीं रहे, बोतलों में भर लिए जाएं।
तुम बरसना कि पत्ते झूम उठे भींग कर
पंछियाँ भीगे हुए पंख फड़फड़ाए
जैसे कोई, अल्हड़ युवती, भीगे हुए बालों को झाड़े
उन सड़कों को राहत हो
जो पहियों और पैरों की गर्मी से सूख गई हों।
तुम बरसना कि बरसात होने की याद रहे
अचानक से भींगने की याद रहे
आँखों में बूंदों की परत छा जाने की याद रहे
भीगे हाथों से चेहरा पोछने की आभास रहे।
तुम बरसना कि पानी की सौगात रहे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर