“मौन की दीवार”
यूँ तो दरारें दिलों में थीं नहीं,
बस दूरियों का कोई नाम नहीं था।
कुछ वह सहमे-सहमे से रहे,
कुछ हम भी चुप ही रहे,
फासले बढ़ाने का किसी का इरादा न था,
मगर पहल करने का भी हौसला न था।
वक़्त गुजरता गया इसी संदेह में,
कि गलती शायद उस पार थी,
जबकि हकीकत के आईने में झांका,
गलती दोनों तरफ़ बराबर की थी।
जब समय ने खोली परतें इस चुप्पी की,
तो समझ आया इस बेरुखी का कारण —
कोई बड़ा मुद्दा नहीं था दरमियान,
बस दोनों तरफ़ अहम् का पहरा बड़ा था।
यूँ तो शिकवे कोई खास नहीं थे,
बस वक्त पर सही शब्द नहीं थे।
-शिव राय पुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X