आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रकृति की पुकार

                
                                                         
                            प्रकृति अपने आत्म में, अनंत पीढ़ा सह रही,
                                                                 
                            
जिनको देती लाभ वो खुद उन्ही से ढह रही l
नित नित मानव रच रहा , स्वार्थ के चिनार को,
छीन रहा है रंग उसका, निज लोभ रस व्यवहार को l
सह रही निज धैर्य से, लाभ हो परार्थ हो,
मन में कामना यही मानव भी उसके साथ हो।
मां है वह ममता करें तुम बालक अपना जानकर,
तुम लगाते घात उस पर एक खिलौना मानकर l
वृक्ष काटे काटे पर्वत, नदियां भी देती है दुहाई,
पशु पक्षियों के कलरव अब कहां ही देते है सुनाई l
लेकर उनकी जान मानव, तूने दुनिया है बसाई ,
करके ऐसे विश्वासो का घात, शर्म तुझे काहे ना आई l
न रौंद मेरी आत्मा को, सब्र कर विचार कर ,
मम रोद्रता न छा सके तू ऐसा एक व्यवहार कर l
सृष्टि के रचने वाले की सुंदर कृति मैं भी रही,
तू जान ले यह मान ले यह कृति कभी रुकनी नहीं l
यह कृति कभी रुकनी नहीं l
यह कृति कभी रुकनी नहीं l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर