आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चीन का दिखा अब असली भेष...

                
                                                         
                            चीन का दिखा अब असली भेष
                                                                 
                            
बारूद पर खड़े हैं सारे देश

दमन कारी नीति अपना कर,तिब्बत को गुलाम बनाकर
हरदम चीन ने कहर बरपाया,मासूमों का रक्त बहाया

खून के प्यासे ड्रैगन ने,जाने कितने जुल्म किये
खुद के देश के बच्चों को भी बुलडोज़र से कुचल दिये

चीन का दिखा अब असली भेष
बारूद पर खड़े है सारे देश

दमनकारी सोच है इसकी,आतंकवाद की राजनीति हैं
डरा धमकाकर देशों पर,कब्जा करने की नीति हैं

चीन ने हर तरफ बस,खूनी खेल ही खेला हैं
मानवता का दुश्मन हैं यह माओ का चेला हैं

चीन का दिखा अब असली भेष
बारूद पर खड़े है सारे देश

पाकिस्तान को परमाणु बम और देकर घातक हथियार
ड्रैगन चीन ने तबसे सुरु किया,आतंक का करोबार

ड्रैगन की करतूतो पर,दुनिया ने जबसे चुप्पी साधी
उसी दिन से सुरु हुई है,दुनिया की जमकर बरबादी

चीन का दिखा अब असली भेष
बारूद पर खड़े है सारे देश

हिंदी चीनी भाई भाई कहकर,दिखावे की दोस्ती निभाता हैं
मित्रता की आड़ में अक्सर,यह पीठ पर खंजर चलता हैं

हिंसा के नशे में चूर होकर,ताक़त में मगरूर होकर
हिटलर की राह अपनाने,हैं चल पड़ा दुनिया को मिटाने

चीन का दिखा अब असली भेष
बारूद पर खड़े है सारे देश

दुनिया को बचाने की,सब देशों की जिम्मेदारी हैं
तानाशाह का घमंड तोड़ना,मानवता के लिए जरूरी है

ईशा मोहम्मद नानक को,दिल से अपनाना होगा
बुद्ध की इस दुनिया को,युद्ध से बचाना होगा

चीन का दिखा अब असली भेष
बारूद पर खड़े है सारे देश
-महेश यादव 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर