दामिस्त पे अपनी हमको गुमान था
सादिक़ जिसे समझा वो बेईमान था
जिस पे लगाया दाँव हाथ से फिसल गया
ज़ीस्त की बाज़ी जीतना कहाँ आसान था
आमद से उसकी दयार-ए-दिल सँवर गया
मुद्दत से एक सहरा बियाबान था
उस नज़र के लिए अपनी आँखें गँवा दीं
रानाई जिसकी देखने का हमें अरमान था
चेहरे पे नूर था फरिश्तों के जैसा
फितरत से मगर अपनी वो हैवान था
हमने तो सज़दे किए उसकी मोहब्बत में
उसके लिए सौदा-ए- इश्क़ में नुक़सान था
महफ़िल में कहकहे लगा रहा था वो
सीने में मगर उसके दर्द का तूफ़ान था
मासूमियत का ज़ज़्बा लेकर निकल पड़े
दुनिया के फ़रेब से ये दिल अन्जान था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X