आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरी जुदाई

                
                                                         
                            आतिशे_हिज़्र
                                                                 
                            
तेरी जुदाई

तेरी जुदाई दिल को बड़ी खल रही है,
आतिशे_हिज्र में तमन्नाएं जल रही है.

तुम्हें पाना है, तेरे साथ जीना है अब,
एक यही ख्वाहिश जी में पल रही है.

कही भी रहे, चैन नहीं पाये जिंदगी,
ये यादें तुम्हारी, बेइंतहा छल रही है.

हर पल तुम नजर के सामने ही रहो,
और इस चाह में उम्र भी ढल रही है.

तुम मिलो किसी भी बहाने, मानसी,
रूह में, यही एक बात, चल रही है.

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर