तब कितने पास थी तुम्हारे, जब तुम्हें छूने की ख्वाहिश जागी।
तुम्हारे छूने की ख्वाहिश ने कितना दूर कर दिया हमें।
पहले तुम मुझे दिल से तो पूरी तरह अपना बनाते, पर तुम्हें बस पाने की चाह थी मुझे।
हम अपनी ज़िद करते-करते कितने दूर हो गए तुम से। काश की तुम्हारी ये ज़िद ना होती तो मिट जाते जो भी थे फ़ासले।
तुम एक बार तसल्ली तो देते मन को कि हाँ तुम अपनी मर्जी से ही होना मेरी, तो शायद मैं तुम से दूर कभी रह ही ना पाती।
पर अब तो धीरे-धीरे कतारें दम तोड़ने लगी हैं। और अंत में बस तुम्हारी ज़िद पूरी होगी, पर मैं तुम्हारी कभी नहीं दिल से हो पाऊँगी मन से।
सोचा था तुम्हें चाहिए बस इतना की मैं तुम्हारी रहूँ पूरे तन-मन से। पर तुम्हें तो बस चाहिए तन का होना, मन को मेरे कहाँ तुमने जाना।
तुम अपनी ज़िद पूरी करना, जीत लेना पूरी ताक़त से। पर याद रहे तुम्हें केवल शरीर मिलेगा मेरा, मन तो कब का मर चुका होगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X