तितलियाँ अब उड़ना चाहती हैं,
पंख फैलाए आकाश छूना चाहती हैं।
वर्षों से पड़े बंद दरवाज़े खोलना चाहती हैं,
सूरज की रोशनी में अब खिलना चाहती हैं।
नई सुबह की राह दिखाना चाहती हैं,
अब तितलियों की उड़ान से प्रकृति में बहार आएगी,
चारों ओर फूल उगेंगे और धरती मुस्कुराएगी।
जो अभी हारकर बैठे हैं,
वो भी उड़ने का हौसला पाएंगे,
बंद खिड़की फिर से खोलने को उठेंगे,
अपने सपनों को फिर से तलाश करेंगे।
अब समाज की रूढ़ियों पर सवाल उठाए जाएंगे,
अपने हक़ के लिए लड़ाइयाँ लड़ी जाएंगी,
इनको केवल फूल मत समझो,
ये अपने हक़ में आवाज़ उठाएंगी।
आज तितलियाँ अपने पंख खोल रही हैं,
समाज को एक नई दिशा दे रही हैं।
मत रोको इन्हें, ये भविष्य के दरवाज़े खोल रही हैं,
कभी-कभी बंधनों का टूटना भी एक नया निर्माण है।
-दिनेश गोस्वामी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X