आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दूसरों के जीवन में उजाला फैलाना चाहता हूँ।

                
                                                         
                            मैं दीप हूँ।
                                                                 
                            
मैं जलाना चाहता हूँ
एक उम्मीद की किरण
अपने शब्दों से।

जो मन से हारे हैं,
उन्हें फिर से सपनों से जोड़ना चाहता हूँ।

मैं अपने मन के दर्पण से
बुझी संवेदनाओं में
फिर से हरियाली लाना चाहता हूँ।

जलना मेरी नियति नहीं,
मेरा संकल्प है।

हर उस इंसान तक पहुँचना
जो अँधेरों से लड़ रहा है,
मैं अपने शब्दों को
उसकी ढाल बनाना चाहता हूँ।

माना जीवन में
मुश्किलें आई हैं,
फिर भी मैं
अपने अनुभव से
प्रेरणा का एक स्रोत बनना चाहता हूँ।

मैं स्वयं जलता रहा हूँ,
पर कोई ग़म नहीं,
बस मेरी रोशनी कभी कम न हो।
मैं अँधेरों से लड़कर
उम्मीद का एक आशियाना बनाना चाहता हूँ।

आँधियों ने मुझे बहुत सताया,
पर मेरी लौ कभी डगमगाई नहीं।
मैं खुद गिरा नहीं,
ताकि उनके हौसले भी कम न हों।

मैं ऐसे शिखर पर पहुँचा,
जहाँ हवाओं का रुख भी बदल गया,
फिर भी मैं डटा रहा,
क्योंकि मुझे एक राह बनानी है।

अपने संघर्षों की भी
एक कहानी बतानी है,
ताकि हर एक इंसान के अंदर
एक दीप जल सके।

मेरी लौ अभी कम है,
पर मेरे हौसलों में अभी उड़ान है,
शायद किसी के जीवन में
एक नया सवेरा आ सके।

मैं दीप की तरह स्वयं जलकर
दूसरों के जीवन में उजाला फैलाना चाहता हूँ।

मेरी लौ छोटी सही,
पर उजाला कम न हो।
मैं दीप हूँ,
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर