पूजो घर की देवी नव दिन
कष्ट सभी ये कट जायेंगे
शांति रहेगी घर के अन्दर
भूत प्रेत सब भग जायेंगे.
रावण अन्दर जो बैठा है
देवी यही उसे भगाएगी
जनकपुरी का ला सन्देशा
दीपावली भी जगायेगी .
अर्पण कर दो सब कुछ
जिम्मेदारी दे दो सारी
वंशी चैन से खूब बजाओ
खेलों टी ट्वेंटी की पारी.
कोई कभी ना दोष लगेगा
राहु केतु शनि दूर रहेगा
रास रचाओ मौज मनाओ
हर संकट फिर दूर रहेगा.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X