वक़्त की बात है...
सूरज वही धूप भी वही
सड़क भी वही
सिर्फ
मौसम परिवर्तन हुआ
और सारे समीकरण बदल गये
लोग सड़क पर बैठ गये
वही सड़क जिस पर जून में
एक पल खड़ा रहना मुश्किल था
लोग दिल्ली में जुट गये
उसी के विरोध में
जिसकी तारीफ किये
थकते नहीं थे.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X