आज फिर मुलाकात हुई एक अर्से के बाद
सारी रात बातें करती रहीं एक अर्से के बाद.
दिन बीते रात बीती कैसे कैसे जज्बात बीते
दूर रहकर उसने समझा ये एक अर्से के बाद.
सूखे बंजर खेतों में बाढ़ का पानी चढ़ आया
माटी की प्यास बुझी अब एक अर्से के बाद.
शहर की ज़हरीली हुई आबो हवा छोड़कर
गांव बहुत लोग लौटे फिर एक अर्से के बाद.
नौकरी मिली नहीं दिन जिन्दगी के बीत गये
गोधूलि बेला से दिखे युवक एक अर्से के बाद.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X