न्याय की भीख
देती रहीं सीख
आंखें पथरा गईं
नहीं हुआ ठीक.
चौखट पर जाता रहा
तिल तिल मरता रहा
तराजू को नित देख
आसरा करता रहा .
साक्ष्य बहस पैसा
न्याय अपना जैसा
जुल्म जालिमों का
परिणाम उनका जैसा.
निर्बल का सब कुछ
सबल का ही होता है
दस्तूर दुनिया का
एक वहम ही होता है.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X