आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

युद्ध क्षेत्र बस्ती में उपजे हर एक मन बियाबान बना.

                
                                                         
                            शिखर हिमालय का रोया तो नदियों में सैलाब बना
                                                                 
                            
वृक्ष धरा पर गिरे सभी तो सड़कों पर रेगिस्तान बना.

हवा पश्चिमी बही देश में टूटे परिजन संग सब रिश्ते
रहते थे जिस घर में मिलकर वही आज श्मशान बना.

हमने बोये बीज शान्ति के उग आये कांटों के जंगल
जब जब कदम बढ़ाये हमने पथ ये लहूलुहान बना.

मित्र मित्रता भूल गए सब संघर्षों की तलवार चलीं
युद्ध क्षेत्र बस्ती में उपजे हर एक मन बियाबान बना.

हृदय मर चुके सब लोगों के धन की एक पुकार उठी
जंगल जंगल बस्ती बस्ती चोरों का हिन्दुस्तान बना.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर