आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऊंची हस्ती वालों! तुम क्या जानो

                
                                                         
                            ऊंची हस्ती वालों! तुम क्या जानो...
                                                                 
                            

ऊंची हस्ती वालो! तुम क्या जानो, हमने कितने रंग जिए हैं,
हँसते हुए चेहरों के पीछे कितने सावन तंग किए हैं।
कितनी रातें जाग-जागकर हमने सुबह सँवारी है,
कितनी बार टूटकर हमने अपनी हिम्मत हारी है।

आँखों में कुछ स्वप्न सजाकर उम्र गुजार दी हमने,
अपने जग की खुशियों खातिर खुद को मार दिया हमने।
जिन राहों पर फूल बिछे थे, काँटे भी तो हमने देखे,
मंजिल की चाहत में कितने अपने पीछे छूटे देखे।

सूखे पत्तों से पूछो तो पतझड़ की पीड़ा जानोगे,
नदियों से पूछो तो सागर तक पहुँचने का अर्थ जानोगे।
हमने प्यासे होंठों से भी दरिया का सम्मान किया है,
खाली हाथ रहे फिर भी दिल से सबको दान दिया है।

भीड़ मिली हर मोड़-मोड़ पर, लेकिन साथ न कोई आया,
अपनेपन की चाह में हमने कितना जग को ठुकराया।
जिनको अपना मान लिया था, वे ही दूर निकलते गए,
हम रिश्तों की डोर थामकर चुपचाप यूं पिघलते गए।

कभी धूप ने माथा चूमा, कभी छाँव भी रूठ गई,
जीवन की इस भाग-दौड़ में कितनी खुशियाँ छूट गईं।
समय बदलता रहा निरंतर, हम भी बदलते जाते हैं,
कुछ चेहरे यादों में बसकर आँखों में रह जाते हैं।

आईने से रोज पूछते, चेहरा इतना मौन क्यों है?
होंठों पर मुस्कान मगर मन भीतर से बेचैन क्यों है?
जिस जीवन को जीत समझकर दुनिया के आगे चलते हैं,
उस जीवन के कितने सपने चुपके-चुपके ढलते हैं।

अब इच्छा है कोई मिले जो बिना कहे सब जान सके,
मेरी चुप्पी पढ़कर मेरे मन का हाल पहचान सके।
जो हाथ पकड़कर कह दे, अब तुम बिल्कुल अकेले नहीं,
जीवन की इस लंबी राह में हम भी हैं, तुम अकेले नहीं।

अब न चाह किसी ताजमहल की, न ऊँचे आसमान की,
बस थोड़ी-सी धूप चाहिए अपने आँगन-आसमान की।
दो मीठे बोल मिलें तो दिन उत्सव जैसा हो जाए,
कोई अपना हाल पूछ ले तो मन का बोझ उतर जाए।

हमने जीवन से सीखा है, हर मौसम का मान करो,
मिल जाएँ खुशियाँ तो हँस लो, दुःख आए तो धैर्य धरो।
सबके हिस्से धूप बराबर, सबकी अपनी रात रही,
किसने कितनी पीड़ा झेली, किसको इसकी बात रही?

ऊंची हस्ती वालो! तुम क्या जानो, हम कितने अनमोल जिए हैं,
कुछ खोकर, कुछ पाकर हमने जीवन के सब मोल जिए हैं।
इतिहास भले न लिखे हमारा, कोई भी तो बात नहीं,
हमने मानवता को जिया है, इससे बड़ी सौगात नहीं!
- दिनेश चन्द्र गुरुगरिया 'द्विज'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर