आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

श्री नरेन्द्र मोदी जी

                
                                                         
                            रत्न दिया है भारत माँ ने,
                                                                 
                            
जन-जन का अभिमान।
त्याग-तपस्या की ज्योति बने,
जग में भारत महान।।

छोटे घर का बड़ा उजाला,
संघर्षों का था संसार।
पिता संग चाय परोसी,
लड़कर पाया विस्तार।।

माँ ही गुरु, माँ ही शक्ति,
संस्कारों का गान।
साधारण जीवन से रच दी,
असाधारण पहचान।।

संघ के कर्मयोग पथिक बन,
नवचेतना जगाई।
निश्छल सेवा, कठोर तपस्या,
राष्ट्र-दीप जलवाई।।

गुजरात में विकास की गंगा,
हर कोने तक बहाई।
प्रगति के हर मोड़ पे,
नई रोशनी दिखलाई।।

पीएम बन जब विश्व मंच पर,
भारत का गौरव गाया।
कूटनीति की दृढ़ चाल से,
शत्रु तक सिर झुकाया।।

सर्जिकल स्ट्राइक के साहस से,
आतंक मिटा दिखाया।
सीमा पर भारत की शान का,
नव इतिहास रचाया।।

डिजिटल युग, जनधन योजना,
जन-मन में विश्वास।
आत्मनिर्भर भारत का,
दिया सभी को प्रकाश।।

गगनचुंबी योजनाओं से,
गाँव-गाँव तक पहुँचे।
गरीब, किसान, युवाओं के
सपने नित नवीन सचे।।

विश्व गुरु बनने की चाहत,
हर नीति में झलकी।
पर्यावरण हो या अंतरिक्ष,
भारत की गरिमा चमकी।।

जन-जन के दिल का नेता,
सादा जीवनधारी।
कर्मयोगी, राष्ट्रभक्त,
संकल्पों के अधिकारी।।

जन्मदिवस पर कोटि प्रणाम,
हे भारत के लाल।
तेरे प्रयासों से खिल उठे,
देश-धरा हर काल।।

संकल्प तेरा अमर रहे,
उज्ज्वल हो भविष्य।
राष्ट्रभाव के दीपक से,
प्रकाशित हो हर दिशा।।
-दिनेश चन्द्र गुरुगरिया 'द्विज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर