आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मनुष्य का धर्म है अपना पथ स्वयं बनाना।

                
                                                         
                            हवा का भी अपना ही अंदाज़ निराला है,
                                                                 
                            
कभी धूप का साथी, कभी बादल की माला है।
कभी जीवन के सूने आँगन में खुशियाँ भर जाती,
कभी हँसते चेहरों पर उदासी धर जाती।

कभी खेतों की प्यास बुझाने मेघों को ले आती,
कभी तपते मरुस्थल में लू बनकर झुलसाती।
कभी फूलों की खुशबू लेकर घर-घर जाती है,
कभी विषैली गंधों से साँसें भर जाती है।

कभी पतवार बनकर नैया को पार लगाती है,
कभी प्रचंड लहरों में दिशा भुला जाती है।
कभी थके मुसाफिर को शीतलता दे जाती,
कभी चलती राहों में धूल उड़ाती जाती।

कभी सावन के संग धरती को दुलराती है,
कभी आँधी बनकर बस्तियाँ हिलाती है।
कभी पत्तों की सरगम में मधुर गीत सुनाती,
कभी वृक्षों की शाखों को जड़ से हिलाती।

हवा का दोष नहीं, उसका स्वभाव निराला है,
प्रकृति के नियमों का अपना ही उजाला है।
कभी अनुकूल दिशा में जीवन मुस्काता है,
कभी प्रतिकूल समय मनुष्य को आजमाता है।

जीवन भी हवा की तरह रंग बदलता रहता है,
कभी सुख का दीप जलाता, कभी दुःख सहता है।
जो विपरीत हवाओं में भी हौसला रखते हैं,
वही अपने संकल्पों से इतिहास लिखते हैं।

न अनुकूलता पर इतना कभी इतराना चाहिए,
न प्रतिकूलता में अपना धैर्य गँवाना चाहिए।
हवाओं का काम है अपनी दिशा में बह जाना,
मनुष्य का धर्म है अपना पथ स्वयं बनाना।

कभी मंद पवन, कभी तूफानों का मेला है,
यही तो जीवन है, यही समय का खेला है।
जो हर परिस्थिति में मुस्कुराना जानता है,
वही जीवन की असली कला पहचानता है।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
37 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर