आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तीज और चतुर्थी का पावन संगम

                
                                                         
                            हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी
                                                                 
                            
लेकर आए प्रेम अपार,
शिव-पार्वती का स्नेह मिले,
गणपति का मिले आशीर्वाद।
तीज दे सौभाग्यवती का आशीष,
बप्पा दे ज्ञान का वरदान।
घरों में छाए सुख-समृद्धि की सौगात,
हर दिल में बसे रहमत की फुहार,
हर घर में नूर की बहार।
दुआओं से महक उठे हर पल,
खुशियों का हो ये सुंदर पैगाम।
यही तो है तीज और चतुर्थी का
पावन संगम, जहाँ प्रेम से
जश्न मनाएँ और जन-जन में बसे
भक्ति का आलम।
मोदक का भोग लगाएँ,
सखियों संग मीठे गीत गाएँ,
ढोलक की थाप पर झूमे मन।
हरितालिका तीज की पावनता,
गणेश चतुर्थी का पावन पर्व,
भक्ति, प्रेम और खुशियों से
सारा जहान महकाएं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर