रोशनी के लिये जो दहन हो गये
याद उनको करें जो हवन हो गये।।
मौन थी रात सारी तिमिर घोर था
हर तरफ आँख में पर अजब शोर था।।
भोर का सूर्य निकले रवानी लिये
यज्ञ की बनके' समिधा पवन हो गये।।
रक्त में ज्वार था मन में' अंगार था
मातृभू के लिये वो गजब प्यार था।
बेड़ियों में न जकड़ी रहे ये धरा
मृत्यु का कर वरण संस्तवन हो गये।।
फूंककर जागरण का विगुल देश में
कह गये जीत के मंत्र संदेश में
नीर बनके रहें इन दृगों में सदा
खुशबुओं से भरा जो चमन हो।।
रोशनी के लिये जो दहन हो गये
याद उनको करें जो हवन हो गये।।
-धीरेंद्र द्विवेदी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X