आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सरहद की हसीन वादियों में..

Border
                
                                                         
                            सरहद की हसीन वादियों में
                                                                 
                            
जाने कितने ही गुमनाम किस्से
बर्फ की चादर ओढ़े बैठे हैं,
शीत, बसंत, गर्मी, बारिश, ओले, उनके लिये
इन सबका कोई मायने नहीं
अब वो जागने वाले नहीं,
उनको जगाने वाले,
बैठे हैं किसी गर्म कम्बल की आड़ में
शरहद पार से निकली चिनगारी,
एक जवान को शहीद बना देती है
उसके सीने से निकलता रक्त बर्फ से ढ़क जाता है
उस चिनगारी का मुक़ाबला करने के लिये
जो आग दिल में दहकती है,
उस पर रहनुमाओं की सांत्वनिक टिप्पणियों की बर्फीली परतें जमती रहती हैं।
लहू से लाल धरती अब सफेद हो चुकी होती है
उस बर्फ को पिघलाने वाली आग अब नहीं बचती,
वो बर्फ नहीं पिघलती,
रंगों में दौड़ता वो लहू जम जाता है,
वो आग दिल में दफ़न हो जाती है,
वो बर्फीली चादर नहीं हटती…कभी नहीं।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर