नेताजी का काफिला निकल रहा था
हर राह चलते को रोका जा रहा था
सड़कों पर बेवजह की भीड़ लगाई गई,
किसी vip मूवमेंट की, बात बताई गई।
लोग भी हताश थे , खड़े थे चुपचाप ,
पता नहीं, कि किस जुर्म की सजा सुनाई गई
तभी किसी ओर से एम्बुलेंस की आवाज आ रही थी
जिसमें से एक निर्दोष की सांसे निकल रही थी।
हमको बताया गया, नेताजी का काफिला निकला है।
जिसकी खातिर 1 घंटे से, रास्ता जाम कर रखा है।
काफी देर हुई, नेताजी की गाड़ी आई नहीं थी,
देखो दूर तक, गाड़ियों की कतारे छायी हुई थी।
तभी एक महंगी सी कार से,
नेताजी का आगम होता है,
आंखों में चमक और चेहरे पर तेज होता है
खाखी वर्दी ने भी, अपना कर्तव्य खूब निभाया था ,
सड़क पर, उस एम्बुलेंस को रुकवाया था।
तभी एम्बुलेंस से कोई जोर - जोर से रोया था
पता चला, कि किसी बेटे ने अपना बाप खोया था।
अब वह बेटा पूछता है....
क्या किए थे खता, कि हमको रुकवाया तुमने ,
हमीं से वोट लेकर, हमीं को ठगाया तुमने।
नेताजी कैसा था ये काफिला तुम्हारा,
कि छीन लिया बाप ही हमारा ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X