आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हुंकार है जन -जन की

                
                                                         
                            हुंकार है जन-जन की,
                                                                 
                            
व्यथित हर अंतर्मन की।
संघर्ष ही है जीवन,
देखो गति इस पवन की॥

मुश्किलों को पछाड़ चलो,
मशाल लेकर, यार चलो।
दुर्ग जुर्म का उखाड़ चलो॥

दिखा दो इस जहाँ को,
जगा दो स्वाभिमान को।
जब आँच आए आन पर,
कुर्बान कर दो जान को॥

वक्ष पीर का फाड़ चलो,
मशाल लेकर, यार चलो।
दुर्ग जुर्म का उखाड़ चलो॥

मिटा दो अंधकार को,
पहचानो अधिकार को।
खत्म कर दो जीवन से,
रूढ़िवादी विचार को॥

क्रोध नहीं, साहस लेकर,
अन्याय से ललकार चलो।
मशाल लेकर, यार चलो।
दुर्ग जुर्म का उखाड़ चलो॥

अब याचना नहीं, रण करो,
आगे बढ़ने का दृढ़ प्रण करो।
खुद अपने भाग्य के राजा बनो,
सिर पर स्वाभिमान का मुकुट धरो॥

तू सिंह-सा दहाड़ चलो,
मशाल लेकर, यार चलो।
दुर्ग जुर्म का उखाड़ चलो॥
-धर्मेन्द्र कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर