जहाँ मैं रहता हूँ, वहाँ तू नहीं रहता है,
जहाँ तू रहता है, वहाँ मैं नहीं रहता हूँ।
तेरी चौखट पे जब अपना अहं छोड़ आया,
फिर न कोई शिकवा रहा, न कोई गिला रहता है।l
मैंने मंदिरों में तुझको बहुत ढूँढ़ा मगर,
तू तो मेरे भीतर ही कहीं छिपा रहता है।l
जब तक मैं था, तेरी दूरी का एहसास रहा ,देव
मैं मिट गया तो हर तरफ़ तू ही दिखता है।l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X