आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम को देखा तो

                
                                                         
                            तुम को देखा तो देखता रह गया,
                                                                 
                            
हुस्न आँखों में ही बसा रह गया।

मदभरी नज़रों से मय पिलाई तो,
बेख़ुद हम हुए और नशा रह गया।

पर्दा तुम ने हटाया चेहरे से जब,
घटा में चाँद भी छिपता रह गया।

मासूमियत और भोलापन तुम्हारा,
दिल में तेरा अक्स बना रह गया।

मुस्कुरा कर तुमने एक बार देखा,
आँखों में हसीन सपना रह गया।

तुम्हें देखें या कि तुम से बात करें,
कुछ कहा, कुछ अनकहा रह गया।

हमसफ़र जब से तुम हुए "शमीम",
तब से पीछे ये ज़माना रह गया।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर