सामने हुस्न जब भी बेनक़ाब आता है,
साँसों में धड़कनों में इज़्तिराब आता है।
तू सामने है मेरे और समाँ है दिलनशीं
जैसे पुरनूर शब का माहताब आता है।
रुख़े-रौशन तेरा ऐसे है मेरे हाथों में,
कि जैसे हाथ में कोई गुलाब आता है।
तेरी ये झुकी नज़र भी बात करती है,
सवाल का तेरे लब पर जवाब आता है।
तेरे ख़याल से सजते हैं रात दिन मेरे,
नींद आती है तो तेरा ही ख़्वाब आता है।
बदल जाती है फ़िज़ा तेरे आने से "शमीम",
ग़ुंचे खिलते हैं चमन पर शबाब आता है।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X