ख़्वाब आँखों में हम सजा बैठे,
चैन-ओ-क़रार सब लुटा बैठे।
तेरे ख़यालों में यूँ ग़र्क हुए,
सारी दुनिया को हम भुला बैठे।
एक नज़र-ए-इनायत तेरी हुई,
चराग़ उम्मीदों के जला बैठे।
सुनाएं हाले-दिल तुझे अपना,
थोड़ी देर गर तू पास आ बैठे।
नज़र मिली तो ये हुआ है असर,
होश-ओ-हवास हम गँवा बैठे।
कोई भी रंज-ओ-ग़म नहीं "शमीम",
तेरे पहलू में हम जो आ बैठे।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X