आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोजिज़-बयानी

                
                                                         
                            जो भी तेरी है मेरी कहानी भी वही है,
                                                                 
                            
तेरी मेरी मोजिज़-बयानी भी वही है।

ये आसमाँ और ज़मीं है सब के वास्ते,
हासिल सभी को हवा पानी भी वही है।

दिल की धड़कनें एक सी है सभी की
तुम देख लो सुन के रवानी भी वही है।

इंसान हम सभी हैं एक दूजे के लिए,
अपनी फ़ितरत-ए-इंसानी भी वही है।

रब के ही नूर से रौशन है ये कायनात,
अहले-जहाँ पर मेहरबानी भी वही है।

क्यों हैं हमारे दरमियाँ रंजिशें "शमीम",
तेरी हो या मेरी ज़िंदगानी भी वही है।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
55 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर