यादों को तेरी दिल से भुलाया न जाएगा
बार-ए-जुदाई हम से उठाया न जाएगा।
तर्क-ए-मोहब्बत से हमें जो ज़ख़्म मिले हैं,
वो दर्द किसी को भी दिखाया न जाएगा।
माज़ी की यादें अब भी मेरे साथ साथ हैं,
मीलों तलक लम्हों का हमसाया न जाएगा।
तारीफ में तेरी जो नग़्मे हमने लिखे थे,
महफ़िल में तेरी अब कोई गाया न जाएगा।
रातें मेरी अब तन्हा-ओ-वीरान कटती हैं,
नींदों में ख़्वाब अब तो सजाया न जाएगा।
मुझ में अगर चाहो भी तो चाहत न मिलेगी,
दिल-ए-गुम-शुदा "शमीम" पाया न जाएगा।
-देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X