कुछ तो हुआ है बेशक,रौनक बता रही है।
पल्लू में मुँह छुपाकर, तू मुस्कुरा रही है। ।
कुछ,,,,
छुपाये न छुप रहा है राज ए दिल ये तेरा,
ये चाल, ये शरारत, सब कुछ बता रही है।
कुछ,,,
मय नहीं, मयखाने, छलका रहीं हैं आँखे,
पतझड़ में भी तू सावन के गीत गा रही है।
कुछ,,,
देखी नहीं फिजायें, इतनी महकी महकी,
हर सय में आज तेरी, बहार आ रही है।
कुछ,,,
जितना थामूँ उतना, ही बेचैन हो रहा दिल,
जाड़ों की धूप सी तू, बहुत भा रही है।
कुछ,,,
पल्लू,,
-देवेन्द्र सिंह चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X