आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वह स्वयं कहने लगा

                
                                                         
                            जब मानव धरती पुत्र बनकर आया;
                                                                 
                            
तब वह एक भिखारी था।
जैसे ही बड़ा हुआ बिगड़ने लगा;
अनमोल जीवन का रहस्य;
उसे समझने में वक्त लगने लगा।।१।।

वह चांद बनना चाहता था;
सूरज के तरह गर्म होकर तपने लगा।
तेज रौशनी के साथ साथ;
हवा में निरन्तर बहने लगा।
मांगना चाहता था ही कि _
दाता बनकर कुछ कुछ देने लगा।।२।।

सुन्दर जीवन पाकर भी यहाँ;
संगत में पड़कर बदलने लगा।
लेकर कुछ जाना नहीं था उसे;
तथापि ले जाने की सोचने लगा।।३।।

उसे यहाँ की हवा ने रोका भी;
लेकिन पानी की तरह बहने लगा।
यह दुनियां बड़ी अचरज भरी है;
जिसमें सिहरकर स्वयं कहने लगा।।४।।
-देवनन्दन कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर