तुझसे बिछड़कर जब घर गया था।
तब अकेला मैं तन्हा हो गया था।।
घर में जो पहुंचा वो कोई ओर था।
मैं तो रास्ते में ही मर गया था।।
लुटा के अपनी दुनिया को।
तुझे आवाद कर गया था।।
तुझे अपना समझते - समझते।
खुद को ही भूल गया था।।
तेरी तकलीफ़ को अपना समझ कर।
दुनिया से लड़ने चला था।।
क्या मालूम था कि अपनी ही मोहब्बत को।
भरी महफिल में रुख़्सत करने चला था।।
डूबते हुए मरे इंसान को बचाने मैं चला था।
रूठी हुई अपनी तक़दीर को मनाने मैं चला था।।
वो तो दूर जा चुकी थी मेरे ख्यालो से।
वही ख्याल फिर से संवारने मैं चला था।।
उस मोड़ पर आ खड़ा हुआ हु, जहाँ कोई नहीं।
फिर किस आस में उसे ढूंढने मैं निकल पड़ा था।।
-दीपेंद्र दीक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X