मथुरा को मुक्त कराने को
गोकुल में लीला रचाने को,
वृंदावन में बंसरी बजाने को,
द्वारिका नगरी बसाने को,
छल कपट अधर्म को मिटाने को,
सत्य धर्म को बचाने को,
कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान की गंगा बहाने को,
कर्म की महिमा बताने को,
युगों को जीवन दर्शन दिखाने को,
जन्में कान्हा आज जन्माष्टमी को
मथुरा के कारागार में....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X