कॉपी पर भारत का नक्शा
एक बच्चा
कॉपी पर बनता है
भारत का नक्शा
नक्शे में मुकुट का हिस्सा
बार-बार गड़बड़ा जाता है
कभी चीन में घुस जाता है
तो कभी पाकिस्तान में
अगले दिन स्कूल पहुंचने पर
गुरु जी द्वारा
वह मार खा जाता है
एक दिन
उसे किसी ने बताया कि
चीन और पाकिस्तान
हमारे दुश्मन हैं
उसकी सीमा में अवैध घुसोगे तो
मार खा जाओगे
उसके बाद उसे
गुरु जी का चेहरा
अपने दुश्मन-सा लगने लगा
-दीपक शर्मा 'नवेन्दु'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X