असली मुद्दा नही स्पीकर पर बज रहे भजन या अजान का
मुद्दा है देश पर मिटने वाले शहीद हुए सेना के जवान का
असली मुद्दा नही तीज त्योहार दीवाली ईद या रमजान का
मुद्दा है कर्ज के मारे दबे हुये गरीब और शोषित किसान का
असली मुद्दा नही बाईबल गुरुग्रन्थ वेद गीता या कुरान का
मुद्दा है सामान्य वर्ग के शिक्षित और बेरोजगार नौजवान का
असली मुद्दा नही है शर्मा, वर्मा, सिंह, मुहम्मद या खान का
मुद्दा है दो वक्त की रोटी, तन भर कपड़ा व एक मकान का
असली मुद्दा नही है सिख, ईसाई, हिन्दू या मुसलमान का
मुद्दा है वफादार देशभक्त व जिम्मेदार भारतीय इंसान का
असली मुद्दा नही जीन्स शर्ट साड़ी बुरखा जैसे परिधान का
मुद्दा है महिलाओ को लेकर हमारी सोच व उनके उत्थान का
असली मुद्दा न हो ढिंढ़ोरा पीटना उसकी दर्द भरी दास्तान का
मुद्दा है तय हो मरना आबरू लूटने वाले उस दरिंदे हैवान का
असली मुद्दा नही करोड़ की शादी लाख के भोज-पकवान का
मुद्दा है दहेज से सताई बिटिया और बूढ़े बाप के कन्यादान का
असली मुद्दा नही दकियानूसी सोच और उनके गुणगान का
मुद्दा तो है नशे की गिरफ्त, घरेलू हिंसा और मदिरापान का
असली मुद्दा नही समलैंगिकता वाले 377 के प्रावधान का
मुद्दा है भ्रूण हत्या, यौन शोषण, लिंग अनुपात असमान का
असली मुद्दा नही लाल हरे नीले भगवे झंडे की झूठी शान का
मुद्दा है हवा में लहराते ऐकमेव राष्ट्रीय तिरंगे के कीर्तिमान का
असली मुद्दा नही आरक्षण से मिली कोई नौकरी या स्थान का
मुद्दा तो है स्वावलम्बन योग्यता और अपने आत्मसम्ममान का
असली मुद्दा नही है धर्म, जाति, गोत्र या ऊंचे खानदान का
मुद्दा तो है स्वनिर्मित होना और मेहनत से मिली थकान का
असली मुद्दा नही जाट, मीणा, बनिये, राजपूत या पठान का
मुद्दा तो है आखिर कितना अर्थ समझ गए हम संविधान का
असली मुद्दा नही ग्यारहवीं के वाणिज्य, कला या विज्ञान का
मुद्दा है कौशलपूर्ण शिक्षा और विद्यार्योंथियों की मुस्कान का
असली मुद्दा नही है बच्चों ! मेरिट ग्रेड या कोई इम्तेहान का
मुद्दा है अर्थपुर्ण विद्या, नेक तालीम और उससे मिले ज्ञान का
असली मुद्दा नही डॉ इंजी.की चाहवाले पिता के अरमान का
मुद्दा है हमारी संतुष्टि, जिजीविषा सपनों की ऊंची उड़ान का
असली मुद्दा नही गिनना गलती या घमंड अपने योगदान का
मुद्दा है बीती बाते भुलाकर रखना संज्ञान अपने वर्तमान का
असली मुद्दा नही विदेश रहके मज़ा लेना खुले आसमान का
मुद्दा है देश की मिट्टी, नदी का पानी और गांव के मैदान का
असली मुद्दा नही अख़बार की खबर मीडिया के घमासान का
मुद्दा है प्रजातंत्र के चौथै स्तम्भ की आंख कान व ज़ुबान का
असली मुद्दा नही सोशल नेटवर्क के वायरल खींचतान का
मुद्दा है गलत बात को सही बताने वाले 'अनपढ़ बुद्धिमान' का
असली मुद्दा नही है सिनेमाहाल में पहले बजते राष्ट्रगान का
मुद्दा है आखिर कितना कर्ज़ चुका भगत सिंह के बलिदान का
असली मुद्दा नही दिखावे के बने गौरक्षक के गुंजायमान का
मुद्दा है सड़क पे घूम रहे आवारा पशुओं की सेवा व ध्यान का
असली मुद्दा नही इतिहास के पद्मिनी-राणा-मुुुग़ल बखान का
मुद्दा है आज की परिस्थितिया, परिचर्चा उसके समाधान का
असली मुद्दा नही पाखंडियो द्वारा बांटे अल्लाह भगवान का
मुद्दा है पड़ोसी मुल्क कपटी चीन और ग़द्दार पाकिस्तान का
असली मुद्दा नही चढ़ावे में दूध दीपक अगरबत्ती लोबान का
मुद्दा है बाह्याडंबर रूपी अंधेरे से उजाले के प्रकाशमान का
असली मुद्दा नही सड़क पे निकलते जुलूस ओर आह्वान का
मुद्दा है ततपश्चात फेली गंदगी व स्वच्छ भारत अभीयान का
असली मुद्दा नही है 27 मंजिला इमारत, मॉल या दुकान का
मुद्दा है विलुप्त प्रजाति, वनीकरन व प्रदूषण के तत्वाधान का
असली मुद्दा नही आपसी दंगे, लड़ाई झगड़े और अपमान का
मुद्दा है आपसी भाईचारे इन्सानियत सौहार्द और सम्मान का
असली मुद्दा नही कृषि उपज मंडी विपणन खेत खलिहान का
मुद्दा है अत्महत्या करने वाले अभागे कृषक की लगान का
असली मुद्दा नही है शाकाहारी मांसाहारियों के खानपान का
मुद्दा है भोजन के अभाव से निर्बल, असहाय और परेशान का
असली मुद्दा नही अहंवादी अमीर, ताकतवर और बलवान का
मुद्दा है आखिर कितने साथ चलेे तय किया रास्ता श्मशान का
असली मुद्दा नही गॉडफादर बाहुबली दबंग या पहलवान का
मुद्दा है मजदूर मांझी की जैसे तोड़ना गुरुर फौलादी चट्टान का
असली मुद्दा नही राष्ट्रपति, संसद, अधिनियम या विधान का
मुद्दा है 27वे नागरिक आम जनता की मुश्किलें आसान का
असली मुद्दा नही 56 इंच का सीना या कोट-टाई यजमान का
मुद्दा है गुनाहों की तरफ रुख करते युवावस्था के जवान का
असली मुद्दा नही आँख का काँटा देखना किसी मेहमान का
मुद्दा है मन मे झांकना व टटोलना मैल अपने ही गिरेबान का
असली मुद्दा नही अच्छे दिन पर बहसबाजी,फालतु बयान का
मुद्दा है स्वयं उठाए गए कदम व विचारो के आदान प्रदान का
असली मुद्दा नही सोना बनाने वाली मशीन के अनुसन्धान का
मुद्दा है कश्मीरी धारा 370 आतंकी गतिविधि व व्यवधान का
असली मुद्दा नही दूर के कोई चोर दुशमन डॉकू या शैतान का
मुद्दा है बेंकलुटेरे घर के भेदी वीभीषण जयचंदो की संतान का
असली मुद्दा नही पुरानी युद्ध पध्दति, हथियार तीर कमान का
मुद्दा है नई तकनीक परमाणु, मिसाइल व लड़ाकू विमान का
असली मुद्दा नही भ्रमण करना रूस, इंग्लैंड या जापान का
मुद्दा है बस बहिष्कार हो विदेशी व्यर्थं उत्पादों व सामान का
असली मुद्दा नही कोई पार्टी और पूर्व के चुनावी रुुुझान का
मुद्दा है एकदम सही नेतृत्व, शाशन ओर उसकी पहचान का
असली मुद्दा नही कमल हाथ झाड़ू साईकल के निशान का
मुद्दा है लोकतंत्र की अभिव्यक्ति ओर अनिवार्य मतदान का
असली मुद्दा नही नोटबन्दी,जीएसटी या राजकीय फरमान का
मुद्दा है सरकारी नीति के समर्थन व समस्याओ के निदान का
असली मुद्दा नही असम केरल यूपी बंग-बिहार राजस्थान का
मुद्दा है अनेकता में एकता लिए हम सबके एक हिंदुस्तान का
और मुद्दे नही केवल एक मंत्री, विभाग या भारतीय प्रधान का
मुद्दे है उनके लिए जो माने खुदको हिस्सा "भारत महान" का
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X