आज फिर मां का अहसास हुआ
सहसा जब तौलिया उसका छुआ
खुशबू उसकी बसी हुई थी उसमें
भले ही वह पहुंच गई थी रब में
लगा कहीं से फिर लौट आएगी
अपने मुंह से फिर कुछ बताएगी।
रही कहां..जरूरी काम बहुत सारे
आज ही किए हैं पूरे वो ढेर सारे
इतने दिन कहां ठहरती हूं वरना
बिन देखे तुमको मैं रह सकती ना
प्राण इस घर में ही मेरे सदा बसते
चिंता में सबकी ये रात दिन कटते
चैन कब मुझे अपने बच्चों के बिन
तुम्हें न भूलूं मैं भले हो अंतिम दिन
मैं मां हूं अंतिम श्वास भी वार दूंगी
तुम पर मैं जीवन भी निसार दूंगी
कर्ज मेरा नहीं कोई तुझ पर बच्चे
तुम पांचों हो नेक दिल के सच्चे
मां की चिंता को तुम समझते हो
पापा का ख्याल हरदम रखते हो
हूं आश्वस्त तुम सभी संभाल लोगे
मुझको तुम सुकून व आराम दोगे।
आज आंखें फिर से डबडबाई हैं
मां निज वजूद संग उतर आई हैं
कह रही हैं जैसे आज हम सबसे
खुशी तुम्हारी खोजती हूं कब से
इस खातिर ही यहां अब आई हूं
मांग लूं वह जो नहीं मांग पाई हूं
काम अधूरे सभी तुम पूरे करना
मैं हूं साथ न तुम कभी भी डरना
सारे जहां के दर्द मैं संभाल लूंगी
रोज नज़र मैं सबकी उतार लूंगी
डॉ दीपा संजय दीप
बरेली , उत्तर प्रदेश
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X