देख कर तेरा रूप अनूप
वार कर बैठी निज सर्वस्व
एक मात्र तुम सृष्टि के भूप
सर्वत्र आपका ही वर्चस्व
आज समर्पित करूं निज देह
श्वास की डोरी अब लो थाम
प्राण उद्धत पाने को नेह
आन संभालो ओ घन श्याम
ब्रह्म माया हों एकाकार
दूर होंगे सब दुख संताप
आप की कृपा से निराकार
शांत हो मेरे अब सब ताप
डॉ दीपा संजय दीप
बरेली , उत्तर प्रदेश
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X