आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मां की गोद

                
                                                         
                            इस दुनिया में आँख खुली  तो  माँ की  गोद थी पाई
                                                                 
                            
प्रथम  गुरू मेरी  वह  जिसने  नेह  की छाँव दिखाई

अँगुली पकड़ चली पापा की एक-एक कदम बढ़ाया
राह के  काँटे  बीन-बीन कर  सुमन  मार्ग  बिखराया

विद्यालय में  नाम  लिखा  कर गुरू  का पाया दर्शन
नैतिक   मूल्यों  का  जीवन  में  सुन्दर था आकर्षण

नींव  हुई   मजबूत   पढ़ी  महापुरुषों  की अमृत  वाणी
नाम उसी का लेगी सृष्टि जिसकी  अमिट कहानी

ललक  जगी  कुछ  ऐसा  ही  मैं  भी  तो  कर जाऊँ
धरती माँ की  बिटिया  प्यारी  मैं  बनकर दिखलाऊँ

चला  समय  का  चक्कर  ऐसा बिटिया हुई सयानी
डोली  बैठ साजन के घर  अबआ  गई वह दीवानी

पत्नि, माँ ,भाभी ,चाची, और बहु बनी वह बिटिया
हर्षित  हर  बंधन  को सींचा न थी अब नौसिखिया

समय  चला  पँख  फैलाकर  हरषाया  नव  अंकुर
इच्छा दबी जो मन के भीतर मिले भाव के अंकुर

फली  बड़ी  वह बेल  बहुत  सघन  हुई  कालांतर
विस्तृत  हुआ  क्षेत्र  जीवन  का भय हुआ छूमंतर

गढ़ने  लगी  इतिहास  नया  कर नव सृजन संचार
क्षेत्र कोई न रहा अछूता की प्रत्येक विधा स्वीकार

बढ़ी  चली है  कदम  रुकें  न ,स्वर्ग धरा बन जाय
स्वपन यही बचपन से पाला सम्मान हर सुता पाय

भेद  मिटे   बेटा-बेटी  का  मुरझाए  न बचपन
चन्दा  तारे  तोड़ कर  लाएं बचपन हो या पचपन

डॉ दीपा संजय दीप
बरेली, उत्तर प्रदेश
बरेली (उ०प्र०)


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर