भव्य राम मंदिर बने ,रही सभी की आस।
पांच शतक से चल रही, चर्चा थी यह ख़ास।
चर्चा थी यह ख़ास , मतभेद विविध निरंतर।
काम किया नहिं एक, किसी का जादू मंतर।
कृपा फली जो ईश, संकेत शुभ मिलते नव्य।
पांच अगस्त दिन बुध, बने राम मंदिर भव्य।
डॉ दीपा संजय दीप
बरेली, उत्तर प्रदेश
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X