दिल दुखा कर हम किसी का न रहेंगे चैन से
प्यार पाकर इस जहां का हम लड़ेंगे रैन से
एकता का मंत्र फूंको आ गले से तुम लगो
हम खड़े हैं हाथ थामो मत रहो बेचैन से
जीत लेंगे हर किसी को हम हमारे प्यार से
देखते हो क्यों हमें तुम आंसू भर इन नैन से
छोड़ के हर फिक्र जियो बिंदास होकर आज तुम
सब कहेंगे दिख रहे हो आज तुम क्यों मौन से
जोड़ लो तुम हर सफे को प्यार का इजहार कर
कर सका कोई अलग क्या पूस को अगहैन से
- डॉ दीपा संजय दीप
बरेली, उत्तर प्रदेश
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X