भारत देश हमारा है
ऋषि मुनि की पावन भूमि
भारत देश हमारा है।
भारत देश हमारा है।
यहां बहतीं नदियां कल-कल
गीत सुनातीं मधुर पल-पल
बहती निर्मल धारा है।
भारत देश हमारा है।
भारत देश हमारा है।
वेदों की ऋचायें यहां पावन
गीता व रामायण का गायन
ऋषियों ने इसे संवारा है।
भारत देश हमारा है।
भारत देश हमारा है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X