आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अम्मा का गणित

                
                                                         
                            अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर सोलह आने
                                                                 
                            
मिला राह मैं कालू भालू बेच रहा था आज रतालू
दो आने के उससे लेकर चौदह आने हाथ में रखकर
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर चौदह आने
मिला राह में नत्थू धोबी बेच रहा था आलू गोभी
दो आने की गोभी लेकर हाथ में बारह आने लेकर
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर बारह आने
मिला राह में हाथी धाकड़ बेच रहा था हरी मटर
मटर खरीदी दो आने की मालिक थी अब दस आने की
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर अब दस आने
मिला राह में बब्बर शेर बेच रहा था मीठे बेर
खर्च कर दिए फिर दो आने बचे हाथ में अब छः आने
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर अब छः आने
मिला राह में भीखू बंदर बेच रहा था लाल चुकंदर
दो आने की सौदा लेकर हाथ में अब चार आने लेकर
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर अब चार आने
मिला राह में फल का ठेला दो आने का ले लिया केला
खर्च कर दिए फिर दो आने रह गए हाथ में अब दो आने
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर अब दो आने
दो आने के भुना के दाने खर्च हो गए सारे आने
अम्मा चली भुनाने दाने हाथ में लेकर सोलह आने 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर