चुप रहने से बड़ी बड़ी बगावत दब जाती है।
वक्त ज्यादा हो जाए तो शिकायत दब जाती है ।
मैंने अक्सर पन्नों के बीच रखे देखे है गुलाब,
मतलब किताबों के बीच मुहब्बत दब जाती है।
बेसक बच्चे शरारती होते हैं मगर ,
जिम्मेदारियों के बीच शरारत दब जाती है ।
मैंने हर दुआ में उसे मांगा है लेकिन ,
जाने कहां जाकर मेरी इबादत दब जाती है ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X