आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हृदय की भाषा

                
                                                         
                            कभी घोर निराशा कभी प्रतिपल आशा,
                                                                 
                            
प्रासंगिक कितनी ह्रदय की यह भाषा।

जीवन इन दोनों का क्रम है
सरल आज तो कल व्युत्क्रम है।
कभी सूर्य की किरण घनेरी,
अंधकार घन तम की फेरी।

तृप्त कण्ठ फिर घोर पिपासा,
प्रासंगिक कितनी यह भाषा।

शब्द मधुर कटु हृदय हितैषी,
जैसा मन फिर भाषा वैसी।
किंचित निहित न हित हो उसमें,
धार कलुषिता सित हो जिसमें।

आज धूप कल घना कुहासा,
प्रासंगिक कितनी यह भाषा।

घोर प्रलय पल सृजन लिखा है,
मोह विरह शुभ मिलन लिखा है।
चिर का भी अवसान लिखा है,
हर चेहरे पर एक मुस्कान दिखा है।

पुण्य फलों की यही तो है एक अभिलाषा,
प्रासंगिक कितनी है ह्रदय की यह भाषा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर